top of page
  • toboardsandbrilliance

हिंदी - केंद्रिक - सुझाव, प्रविधि एवं तकनीक

हिंदी - केंद्रिक - सुझाव, प्रविधि एवं तकनीक

कुल अंक-८०

हिंदी के प्रश्न पत्र में तीन भाग होते हैं

१. अपठित गद्यांश एवम् पद्यांश- १६ अंक

२. लेखन कौशल एवं 'अभिव्यक्ति और माध्यम'-२० अंक

३. साहित्य (आरोह एवम् वितान)-४४ अंक


भाग १-

१. इस भाग में प्रस्तुत गद्यांश एवम् पद्यांश को पढ़कर दिए गए सवालों के जवाब लिखने होते हैं। उत्तर यथासंभव संक्षिप्त और गद्य के अनुसार होने चाहिए।

२. इस भाग को हल करने से पहले एक बार प्रश्नों को पढ़ लें। इससे गद्य पढ़ते वक़्त आप उत्तर जल्दी ढूंढ़ पाएंगे।

३. अपठित पद्यांश में कविता यदि कठिन लगे तो कविता को बार-बार पढ़ें और कविता का मूल भाव जानने की कोशिश करे क्योंकि काफी सवालों के जवाब कविता के मूल भाव में छुपे होते हैं।

४. इस भाग में ज़्यादा समय व्यर्थ न करें।

भाग २-

१. इस भाग में निबंध, पत्र, आलेख, पुस्तक समीक्षा, फीचर लेखन से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। १ प्रश्न 'अभिव्यक्ति और माध्यम' पुस्तक से संबंधित होता है जिसमें ४ लघूतात्मक प्रश्न पूछे जाते हैं।

२. इस भाग में अभिव्यक्ति की अधिक संभावनाएं होती हैं, अतः समय का विशेष रूप से ध्यान रखें।

३. उत्तर यथासंभव विषय से संबंधित रखें।

४. उत्तरों को अनुच्छेद में खंडित करें। हर लेखन में पहले विषय का परिचय दें।

५. हर लेखन का प्रारूप याद रखें।

६. 'अभिव्यक्ति और माध्यम ' पुस्तक के पाठ कंठस्थ कर लें

भाग ३-

१. काव्य- इसमें पुस्तक ' आरोह ' की कविताओं पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके लिए कविता का मूल भाव, भाषा शैली, संदेश एवं शिल्प की जानकारी होना आ

वश्यक है। कविता की शुरुआत में दिया गया सारांश अवश्य पढ़ें।

२. उत्तर में कविता में उपयोग किए गए शब्द एवं काव्यांश का इस्तेमाल करें। केवल पूछे गए प्रश्न का उत्तर लिखें।

३. गद्य- पुस्तक ' आरोह ' के पाठ पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें 'पठित गद्यांश' काफी सरल होता है जिसे पढ़कर उसपर आधारित प्रश्नों के उत्तर लिखने होते हैं। उत्तर केवल गद्य के आधार पर लिखें जब तक कोई मूल भाव पर कोई प्रश्न न हो।

गद्य पर आधारित प्रश्न - इनके उत्तर लिखते समय ध्यान रहे कि जो गद्य में बताया गया है उसी के अनुसार उत्तर लिखें। अपने इच्छानुसार कोई उत्तर न लिखें। पाठ में उपयोग किए गए वाक्य एवं जुमले ध्यान में रखें।

वितान - इस पुस्तक से दीर्घात्मक प्रश्न पूछे जाते हैं जो पाठ में हुए किसी किस्से, मूल्य, संदेश अथवा चित्र बिम्ब पर आधारित होते हैं। उत्तर में अपनी बात स्पष्ट लिखें और अपनी बात की पुष्टि हेतु पाठ में हुई किसी घटना का उल्लेख अवश्य करें।

1 view0 comments

Comentários


bottom of page